मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अवैध बालू खनन के मामले में नौ आरोपी दोषी, अदालत ने तीन-तीन हजार का लगाया जुर्माना

chaibasa court
---Advertisement---

Chaibasa: चाईबासा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा की अदालत ने ने बालू के अवैध खनन एवं परिचालन से जुड़े एक मामले में नौ अभियुक्तों को कुल 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उक्त राशि जमा नहीं करने पर 45 दिन का साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। 22 फरवरी 2014 को तत्कालीन सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने मुफ्फसिल थाना में 5 ट्रैक्टर चालक और 5 मालिकों के खिलाफ बिना परिवहन चालान व उत्खनन चालान के बालू की ढुलाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ेंः निचली अदालत के फैसले से हाईकोर्ट टिप्पणी, दुष्कर्म और उसकी कोशिश में फर्क नहीं जानते तो जज को ट्रेनिंग की जरूरत

कोल्हान अंचल उपनिदेशक बदरी प्रसाद और सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन को बालू के अवैध खनन की सूचना मिलने पर 22 फरवरी 2014 को चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर जांच चलाया गया। इस क्रम में बालू लदे 5 ट्रैक्टर पकड़े गए। कागजात की नहीं देने पर सरजोमगुटू के अमल महतो, चाईबासा के टोंटो तियु, नाकाहासा के जीतेंद्र पुरती, सिरिंगसिया के जय सिंह लागुरी, छोटा जयपुर के सोनु सिंह देवगम, मेरी टोला के तापस मित्रा, साहदेव तामसोय, चराई के समरेश कुमार, दिलीप देवगम और महेश्वर आल्डा के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सुनवाई के दौरान 4 मई 2019 को अभियुक्त महेश्वर आल्डा की मौत हो गई। लेकिन नौ अभियुक्तों के विरुद्ध ट्रालय चला। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा की अदालत ने गवाही व सबूतों के आधार पर सभी नौ लोगों को दोषी माना और प्रत्येक पर 3000 रुपये अर्थदंड लगाने की सजा बीते एक अप्रैल को सुनाई है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर 45 दिनों के साधारण कारावास भुगतना होगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment