मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रामेश्वरम में बने रामसेतु को धरोहर घोषित करने की मांग 26 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
---Advertisement---

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की उस याचिका पर 26 अप्रैल को सुनवाई करेगा, जिसमें रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर स्मारक घोषित करने के लिए केंद्र को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। स्वामी ने प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना तथा वी रामसुब्रमण्यन की पीठ से आग्रह किया था कि याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) 23 अप्रैल को अवकाश ग्रहण करने वाले हैं। उन्होंने कहा, अगले सीजेआइ को इस मुद्दे से निपटने दें। मेरे पास इतना समय नहीं है। इस मुद्दे के लिए समय चाहिए और मेरे पास समय नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि यह मुद्दा काफी लंबे समय से लंबित है। इस पर पीठ ने मामले को 26 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

इसे भी पढ़ेंः टेरर फंडिंगः कोयला व्यवसायी सुदेश केडिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

इससे पहले न्यायालय ने 23 जनवरी, 2020 को कहा था कि वह रामसेतु के संबंध में स्वामी की याचिका पर तीन महीने बाद विचार करेगा। तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम और श्रीलंका के मन्नार द्वीप के बीच चूने की चट्टानों की श्रृंखला है। इसे एडम्स ब्रिज (आदम का पुल) भी कहा जाता है।

भाजपा नेता ने दलील दी थी कि उन्होंने मुकदमे का पहला दौर पहले ही जीत लिया है, जिसमें केंद्र ने रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा था कि संबंधित केंद्रीय मंत्री ने सेतु को राष्ट्रीय धरोहर स्मारक घोषित करने की उनकी मांग पर विचार करने के लिए 2017 में एक बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment