मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Lalu Yadav: लालू यादव ने हाई कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, दुमका मामले में दाखिल की याचिका

Lalu prasad Yadav in AIMS
---Advertisement---

Ranchi: LaLu Prasad Yadav, Lalu Yadav चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने एक बार फिर से झारखंड हाई कोर्ट में आईए (इंटरलोकेट्री एप्लीकेशन) दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई है। उनकी ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत दी जाए। देवर्षि मंडल ने बताया कि 19 फरवरी को हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत को खारिज कर दिया क्योंकि एक माह 19 दिन कम थे।

इसे भी पढ़ेंः राष्ट्रीय खेल घोटालाः आरके आनंद की याचिका पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

नौ अप्रैल को लालू प्रसाद सजा की आधी अवधि पूरी कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें जमानत मिल जाएगी। बता दें कि लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। लेकिन हाई कोर्ट इस मामले में सात साल की आधी सजा ही मानी जा रही है।

गौरतलब है कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को अगर जमानत मिलती है, तो वे जेल से बाहर निकल जाएंगे। फिलहाल उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उनका इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment