high court news

हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- कोरोना संकट में रिम्स में मशीनों की खरीदारी में नियमों में शिथिलता की जा सकती है क्या

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RIMS in Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन एवं जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में रिम्स में चिकित्सकीय उपकरण की खरीदारी के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से पूछा है कि कोरोना संकट काल में आवश्यक मशीनों की खरीदारी के लिए नियमों को शिथिल किया जा सकता है क्या।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि वर्तमान हालात में वन टाइम आवश्यक उपकरण की खरीदारी की जा सकती है क्या। जिस राशि पर उक्त उपकरण एम्स या सीएमसी वेल्लौर ने खरीदारी की हो। सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सचिव, वित्त सचिव और रिम्स निदेशक ऑनलाइन कोर्ट में हाजिर हुए थे।

See also  नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी को नहीं मिली जमानत, HC ने खारिज की याचिका

इसे भी पढ़ेंः नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को फंड नहीं देने के मामले में हाईकोर्ट ने कहा- सरकार से अनुदान या भीख नहीं मांग रहा संस्थान

इस दौरान अदालत ने सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र पर असंतुष्टि जताते हुए सरकार को दोबारा शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है। इस दौरान अदालत ने रिम्स निदेशक को कहा कि वे आवश्यक जांच मशीनों की खरीदारी का प्रस्ताव तैयार कर उनसे राज्य सरकार को जल्द भेजें।

इस मामले में आठ अप्रैल को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से बताना है कि रिम्स आवश्यक मशीनों की खरीदारी के लिए नियमों में शिथिलता बरती जा सकती है क्या। सुनवाई के दौरान फिर से सभी अधिकारी ऑनलाइन कोर्ट में हाजिर रहेंगे।

See also  Maharastra News: स्कूल के पास शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment