high court news

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के मामले में गुरुवार को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेने की अदालत में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई।

इस मामले में अब चार फरवरी को भी सुनवाई होगी। अनामिका गौतम की ओर से याचिका में देवघर थाने में दर्ज दो प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की गई है।

अनामिका गौतम की ओर पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने यह कहते हुए प्राथमिकी निरस्त करने की मांग किया कि यह मामला सिविव विवाद से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः मानहानि मामलाः सीएम हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने लिए मिला अंतिम मौका

See also  Court News: नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामले में उपेंद्र राय दोषी करार, सजा पर सुनवाई 25 मई को

इसमें किसी भी प्रकार से आपराधिक गतिविधि शामिल नहीं है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा कि याचिकाकर्ता अनामिका गौतम ने जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर कर लगभग 20 करोड से अधिक मूल्य की जमीन तीन करोड़ में खरीदी है।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाना आवश्यक है। इसलिए वादी की याचिका खारिज कर दी जानी चाहिए।

इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अपनी दलीलें पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी राज्य सरकार द्वारा दी गई दलीलों का जवाब देंगे।

See also  सिर्फ एक लीटर शराब मिलने पर गाड़ी नीलामी कठोर सजा, लौटाएं नीलाम कार की राशि- कोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment