मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने 730 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित जीएसटी (GST) घोटाले के मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने 18 Nov, बुधवार को सुनवाई के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अदालत के इस कड़े रुख से आरोपी की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद केंद्रीय एजेंसी इस अंतरराष्ट्रीय व अंतर-राज्यीय वित्तीय फर्जीवाड़े के अन्य चेहरों की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा घोटाला शेल (फर्जी) कंपनियों के जरिए फर्जी जीएसटी इनवॉयस (चालान) जारी कर सरकारी राजस्व को भारी-भरकम नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर करीब 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 730 करोड़ रुपये से अधिक के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के गलत दावे प्रस्तुत किए गए थे, जिससे सरकारी खजाने को चूना लगाया गया।

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • जीएसटी इंटेलिजेंस की कार्रवाई: सबसे पहले इस फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी दिनेश सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।

  • शुरुआती गिरफ्तारियां: इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा के अलावा सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता (दोनों जमशेदपुर निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

  • ईडी की एंट्री और 90 से अधिक फर्जी कंपनियां: मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली। जांच में यह खुलासा हुआ कि इस पूरे रैकेट का संचालन 90 से अधिक फर्जी कंपनियों के जरिए किया जा रहा था।

  • अन्य गिरफ्तारियां: इस मामले में अब तक चार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें शिवकुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया और कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

Leave a Comment