मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: आनंद मार्ग आश्रम डकैती व दोहरा हत्याकांड मामला: आरोपी मो. प्रिंस की जमानत याचिका खारिज

---Advertisement---

Ranchi News: चान्हो थाना क्षेत्र के चर्चित आनंद मार्ग आश्रम में डकैती और दोहरा हत्याकांड मामले में अपर न्यायायुक्त-17 की अदालत ने आरोपी मोहम्मद प्रिंस की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दी है। अदालत ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। चान्हो थाना कांड संख्या 40/2025 के तहत आनंद मार्ग आश्रम में डकैती के दौरान लूटपाट और विरोध करने पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दो लोगों (जिनमें मृतिका का पति भी शामिल है) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान 22,000 रुपये नकद और एक चांदी की चेन लूटी गई थी। मृत व्यक्ति ने मरने से पहले आरोपी मो. प्रिंस का नाम मुख्य हमलावर के रूप में लिया था। आरोप है कि इसी ने दोनों मृतकों पर गोली चलाई थी।
अन्य सबूत: मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किया गया है। केस डायरी के बयानों और गवाहों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सीधी और स्पष्ट पाई गई है। बचाव पक्ष की ओर से झूठे फंसाए जाने और कोई हथियार बरामद न होने की दलील दी गई थी, जिसे अदालत ने गंभीर अपराध और पुख्ता सबूतों के मद्देनजर खारिज कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

Leave a Comment