Civil Court News

JPSC News: जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी : अभय तिवारी, श्वेता गुप्ता समेत चार की जमानत पर केस डायरी आने पर होगी सुनवाई, सीआईडी को मिला दो सप्ताह का समय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Aug, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केस डायरी के लिए अभियोजन ने मांगा समय, अदालत ने आवेदन स्वीकार किया

Ranchi News: जेपीएससी की सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद मुख्य सरगना अभय कुमार तिवारी समेत चार आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त प्रथम की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की। अदालत ने अभियोजन के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। जमानत की गुहार लगाते हुए मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी, जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, अभय तिवारी के सहयोगी अरविंद कुमार और सौरव सुमन ने अलग-अलग जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं। चारों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सुनवाई के दौरान श्वेता गुप्ता की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा।

See also  रांचीः संविधान की आत्मा हैं मौलिक अधिकार-- जस्टिस गवई

सीआईडी ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान अभय तिवारी और श्वेता गुप्ता को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर अरविंद कुमार और सौरव सुमन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल से जुड़े अभय तिवारी की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं श्वेता गुप्ता जेपीएससी की तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक थीं। सीआईडी परीक्षा प्रक्रिया, ओएमआर और उससे जुड़े अभिलेखों में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही है। चारों की जमानत पर अब केस डायरी आने के बाद अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी।

See also  Raj Kundra Case: हाईकोर्ट में सरकारी वकील का दावा, राज कुंद्रा से पुलिस को मिलीं 51 पॉर्न फिल्में
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment