high court news

HC News: डीएमएफटी कमीशनखोरी मामले में कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो को जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: डीएमएफटी योजनाओं के आवंटन और बिल भुगतान में कथित कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को झारखंड हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच से जमानत मिल गई है। जस्टिस आर. मुखोपाध्याय की अदालत ने सह-आरोपी सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को पूर्व में मिली जमानत को आधार बनाते हुए राहुल मालतो की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। राहुल मालतो अप्रैल माह में हजारीबाग और बरही दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नौ अप्रैल को उन्हें सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के साथ 1.72 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

See also  विधानसभा नियुक्ति घोटाला: हाई कोर्ट ने जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की मांगी जांच रिपोर्ट

एसीबी के अनुसार हजारीबाग और कोडरमा जिलों में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) योजनाओं तथा किरी जलाशय परियोजना से जुड़े कार्यों के बिल भुगतान और संशोधित एग्रीमेंट के एवज में कमीशन की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अभी जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment