Association

New Delhi/Ranchi News: रांची की पूजा प्रसाद ने दिल्ली में लहराया परचम, जीता ‘मिसेज इंडिया ईस्ट जोन’ का खिताब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Mar, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रांची की पूजा प्रसाद ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली के फेयरली होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में 17 से 20 मार्च तक आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन 2026’ के ग्रैंड फिनाले में पूजा ने ‘VG मिसेज इंडिया ईस्ट जोन 2026’ का मुख्य खिताब अपने नाम किया।

47 प्रतिभागियों को दी मात

इस नेशनल ब्यूटी पेजेंट में जम्मू-कश्मीर से लेकर अंडमान निकोबार तक की कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच पूजा प्रसाद ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से निर्णायकों का दिल जीत लिया। ‘विजनारा ग्लोबल’ (Visionara Global) की इस पहल में उन्होंने न केवल मुख्य खिताब जीता, बल्कि दो महत्वपूर्ण सब-टाइटल्स भी अपने नाम किए।

See also  जानिए क्यों हाईकोर्ट ने कहा कि रांची के अपर बाजार को बंद कर देना चाहिए

सब-टाइटल्स से भी हुईं नवाजी गईं

पूजा प्रसाद की सधी हुई चाल और आत्मविश्वास के लिए उन्हें ‘VG मिसेज इंडिया ग्लैम वॉक 2026’ और उनके प्रेरणादायक सफर के लिए ‘VG मिसेज इंडिया बैरियर ब्रेकर 2026’ के खिताब से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजनारा ग्लोबल के सीईओ डॉ. विश्वास सरन श्रीवास्तव और फाउंडर व नेशनल डायरेक्टर बिनीता श्रीवास्तव ने उन्हें सर्टिफिकेट और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। पूजा की इस सफलता पर उनके सहकर्मियों और परिजनों में खुशी की लहर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment