मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Doctor Appointment: संविदा पर काम करने वाले चिकित्सक कैसे होंगे नियमित, बताएं सरकारः हाईकोर्ट

high court of jharkhand
---Advertisement---

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राज्य में चिकित्सक नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने राज्य सरकार को पूछा है कि राज्य में संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की क्या योजना है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि वे राज्य में संविदा पर चिकित्सक का काम कर रहे हैं। जेपीएससी ने राज्य में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन के अनुसार उनकी उम्र अधिक है। इसलिए वे आवेदन नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्र में छूट प्रदान की जाए ताकि वे आवेदन कर सकें। इस पर जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व अधिवक्ता प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि उम्र में छूट देने राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का है।

राज्य सरकार ने इस विज्ञापन में संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों के लिए कोई उम्र की छूट देने की बात नहीं कही है। इसपर अदालत ने सरकार से पूछा कि संविदा पर काम करने वाले लोगों को उम्र अधिक हो गई तो सरकार के पास इनको नियमित करने की कोई योजना है क्या। अदालत ने दो सप्ताह में जानकारी मांगी है। इस संबंध में डॉ अमित कुमार सिन्हा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः नियोजन नीति के मामले में वृहद पीठ का आदेश रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment