Civil Court News

JHarkhand News/NDPS case: 200 किलो गांजा तस्करी केस में दो दोषियों को 15-15 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: 200 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त सात की अदालत ने दोषी पाए गए अभियुक्त कामिल और आकाश कुमार को 15-15 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने 19 जनवरी को दोनों को दोषी करार दिया था। वहीं, मामले से जुड़े अन्य तीन आरोपी—इंद्रमणि सेठी, जावेद और जीशान—को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार 4 अक्टूबर 2019 को नारकोटिक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना पुलिस के सहयोग से एक ट्रक की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन और छत से कुल 10 बोरा गांजा बरामद किया गया था। प्रत्येक बोरे में 20-20 किलो गांजा पाया गया। जांच में गांजा भूरा रंग का पैक होना पुष्टि हुई। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया।

See also  Ranchi/H Court News: तीसरी बार भी खारिज हुई हरिश कुमार पाठक की अग्रिम जमानत — हाईकोर्ट ने कहा, “नई वजह नहीं, पहले भी अस्वीकृत हो चुकी है बेल”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment