Civil Court News

Jharkhand News/NIA : माओवादी गतिविधि मामले में एनआईए को जेल में पूछताछ की अनुमति, शिवलाल हेम्ब्रम और पत्नी उर्मिला से होगी पूछताछ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: माओवादी गतिविधियों से जुड़े एक अहम मामले में एनआईए कोर्ट ने जांच एजेंसी को बड़ी राहत दी है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने एनआईए के जांच अधिकारी को दो माओवादी कैडरों शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी उर्मिला से जेल में पूछताछ की अनुमति प्रदान कर दी है। अदालत ने एनआईए की दलील स्वीकार करते हुए आदेश दिया है कि 20 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच किसी भी तीन दिनों में ओपन जेल, हजारीबाग में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा सकती है। यह पूछताछ एनआईए केस संख्या 01/2024 के तहत की जाएगी।

See also  Ranchi/H Court: 2 वर्षीय B.Ed धारकों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, JSSC को परीक्षा में शामिल करने का आदेश

एनआईए की ओर से अदालत को बताया गया कि आगे की जांच के दौरान सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े कैडर शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी उर्मिला की संलिप्तता सामने आई है। दोनों आरोपी फिलहाल खुखरा थाना कांड संख्या 15/2023 में ओपन जेल, हजारीबाग में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। एनआईए के अनुसार, दोनों आरोपी लुगू–झूमरा पहाड़ क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेताओं स्वर्गीय प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, स्वर्गीय अनुज सोरेन उर्फ प्रवेश और स्वर्गीय चंचल दा उर्फ बिरसेन की टीम से जुड़े हुए थे। इसके अलावा, 13 और 14 फरवरी 2024 को हुए मुठभेड़ स्थल पर उनकी मौजूदगी भी जांच में सामने आई है। एनआईए का कहना है कि इन दोनों से पूछताछ से माओवादी नेटवर्क, गतिविधियों और संगठन की आगे की साजिशों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल के 9 संविदाकर्मियों की सेवा होगी नियमित, कोर्ट ने बहाली का दिया निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment