Association

Jharkhand News: संविधान दिवस पर थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 11 26 at 8.05.11 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में 26 नवंबर, बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को प्रतावना की प्रति भेंट की गई. कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता एफ. एन. नीलेश ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एफ. एन. नीलेश ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का भी संदेश देता है।


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार, , ने कहा कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारा भारतीय संविधान की मूल भावना है, जिसे समझना और अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संविधान दिवस पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर का योगदान भारत सदा याद रखेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। समारोह में एफ. एन. नीलेश (अधिवक्ता), रितेश कुमार (अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष), चंचल भट्टाचार्य, शीतल छाबड़ा (समाजसेवी), महेंद्र जयसवाल, अमित सत्यार्थी (अधिवक्ता), राजू महतो, पवन कुमार पाल, मुनमुन कुमार सिंह, विक्की, उज्ज्वल अग्रवाल (अधिवक्ता), एस. के. यादव (अधिवक्ता), बी. के. महतो (अधिवक्ता) सहित कई प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

See also  Court News: सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment