Civil Court News

Ranch:Ranchi/Court: दुष्कर्म के प्रयास मामले की पीड़िता बयान से पलटी, मुख्य आरोपी समेत चार बरीRanch:

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पिठोरिया थाने में दर्ज एक कथित बलात्कार के प्रयास मामले में पीड़िता ने अदालत में अपने पूर्ववर्ती बयान से पलटते हुए कहा कि बलात्कार का प्रयास, छेड़छाड़ और अन्य सभी आरोप झूठे थे। यह मामला दरअसल पैसों को लेकर हुए आपसी विवाद और तीखी बात तक ही सीमित थी, कोई आपराधिक कृत्य नहीं हुआ। पीड़िता के बयान के आधार सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त Vll की अदालत ने मुख्य आरोपी सफीक खान समेत चारों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। सफीक खान न्यायिक हिरासत में रहते हुए मुकदमा का सामना किया था। उसने 12 मार्च 2025 को सरेंडर किया था। तब से वह जेल में था। बलात्कार का प्रयास को छोड़कर अन्य मामले में आरोपी इशरत जहां, नाहिद परवीन उर्फ नाहिद अफसरा एवं अर्शीना परवीन जमानत पर थे।

See also  HC News: धनबाद के कारोबारी को बड़ा झटका: भगोड़ा घोषित करने के आदेश को रद्द करने से झारखंड हाई कोर्ट का इनकार

घटना को लेकर पीड़िता ने पिठोरिया थाना में 10 अक्तूबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रकरण की शुरुआत पीड़िता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई थी, जिसमें सफीक खान पर बलात्कार के प्रयास, छेड़छाड़ व अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे, जबकि अन्य आरोपियों पर पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप था। पुलिस ने जांच के बाद चारों के विरुद्ध 10 अप्रैल 2025 को चार्जशीट दायर किया था और 21 जून को आरोप तय किए गए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह प्रस्तुत किए गए-पीड़िता, उसकी भाभी, भाई और माँ। सभी गवाहों को अदालत ने पक्षद्रोही घोषित कर दिया था।

See also  अधिवक्ता मनोज झा की हत्या के विरोध में वकीलों का मौन मार्च, न्यायिक कार्य से रहे दूर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment