high court news

6th JPSC Exam: प्रार्थियों ने हाईकोर्ट से कहा- पेपर वन का अंक मेरिट में जोड़ने से अंतिम परिणाम प्रभावित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में छठी जेपीएससी को लेकर सुनवाई जारी है। शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि सरकार के निर्णय और विज्ञापन की शर्तों के तहत पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) के अंक को मेरिट के अंक में नहीं जोड़ा जाना है।

क्योंकि सरकार की नीति में इसे स्पष्ट करते हुए कहा है कि हिंदीभाषी अथवा जनजाति भाषी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा में कम अंक आने पर भी उनका परिणाम प्रभावित नहीं हो।

झारखंड के अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया और इसका उद्देश्य था कि अभ्यर्थियों के हिंदी और अंग्रेजी में कार्य के निमित ज्ञान की जांच की जा सके।

See also  झारखंड हाईकोर्ट के 60 साल के वकीलों को लगेगा कोरोना टीका, तैयारी शुरू

अधिवक्ता अजीत कुमार ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने पेपर वन में अधिक अंक लाने वाले
अभ्यर्थियों के अंकों को कुल प्राप्तांक में में जोड़ दिया। इसके चलते अंतिम परिणाम प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि विज्ञापन की कंडिका 13 में इस शर्त को स्पष्ट किया गया है। इससे संबंधित मामला पूर्व में झारखंड हाई कोर्ट के एकल पीठ के समक्ष लाया गया था।

अदालत ने विज्ञापन की कंडिका 13 में निर्धारित शर्तों के तहत न्यूनतम आहर्तांक विषयवार लागू करने का आदेश दिया था। लेकिन जेपीएससी ने सभी विषयों के अंक को एक साथ जोड़ दिया, जो कि उचित नहीं है।

See also  झालसा दिलाएगा लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ, तीस जनवरी को होगा कार्यक्रम

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व प्रिंस कुमार सिंह ने पक्ष रखा। बता दें कि छठी जेपीएससी के अंतिम परिणाम को रद करने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment