high court news

मेडिकल बायो वेस्ट का ट्रीटमेंट प्लांट कहां-कहां लगा, हाई कोर्ट ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मांगा ब्योरा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में राज्य के अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट के निष्पादन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद खंडपीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जानकारी मांगी है।

हाईकोर्ट पूछा है कि राज्य में अभी कितने बायो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट हैं और किन-किन जिलों में यह काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त कितने की जरूरत है और कितना लगाने की योजना है। कोर्ट ने अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट के निष्पादन की प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी भी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

See also  बोकोरो में भूखमरी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब

सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि राज्य के 1633 निजी, सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट निष्पादित किया जा रहा है। मेडिकल बायो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के साथ 1633 नर्सिंग होम का करार है, जिससे उनके मेडिकल वेस्ट का प्रतिदिन उठाव किया जाता है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि निजी एवं पब्लिक नर्सिंग होम से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निष्पादन को कंट्रोल करने के लिए क्या तंत्र है और जिलों के सिविल सर्जन की देखरेख में अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के मेडिकल वेस्ट का निष्पादन हो रहा है? इसका निरीक्षण समय-समय पर किया जाता है।

See also  Jharkhand News: पांच दशक की वकालत का अंत, बीके राय को बार ने दी भावभीनी विदाई, फुलकोर्ट रेफरेंस, कोर्ट में पसरा सन्नाटा

सुनवाई के दौरान लोहरदगा में मेडिकल बायो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट संचालित करने वाले कंपनी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उन्होंने मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर लिया है। लेकिन कोई नर्सिंग होम मेडिकल वेस्ट उठाव के लिए उनसे संपर्क नहीं करता है। बता दें कि इस संबंध में ह्यूमन राइट्स संस्था की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें बायो मेडिकल बायो वेस्ट के उचित निस्तारण की मांग की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment