Civil Court News

toppling of Hemant Government: तीनों अभियुक्तों का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए कोलकाता भेजा गया

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: toppling of Hemant Government झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने के अभियुक्तों का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। इसके लिए एसीबी के विशेष अदालत में अनुसंधान पदाधिकारी ने आवेदन दिया था।

सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों अभियुक्तों अमित सिंह, निवारण महतो और अभिषेक दुबे की जब्त मोबाइलों की फॉरेंसिंक जांच की अनुमति प्रदान की है। इसके बाद पुलिस ने मूल डिवाइस को कोलकाता फॉरेंसिंक लैब में जांच के लिए भेजा दिया है।

इसे भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri Violence : यूपी पुलिस पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- जांच रिपोर्ट का रात एक बजे तक किया इंतजार

See also  Horse Trading 2010: पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव 16 से 18 जून 2010 तक ठहरे थे कैपिटल रेजीडेंसी में

उम्मीद जताई जा रही है फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी। इस मामले में 90 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने निचली अदालत में अभियुक्तों के खिलाफचार्जशीट दाखिल नहीं किया है।

बता दें कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी के बाद रांची के एक होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। 22 जुलाई को हुई छापेमारी में होटल के कमरा नंबर 310 से चार सूटकेस, दो लाख रुपये नकद, कई हवाई टिकट, कई मोबाइल फोन के साथ-साथ कई कागजात जब्त किए थे।

See also  Ranchi/Charge Sheet:: कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 के खिलाफ Court में चार्जशीट दाखिल

इस मामले में बेरमो से कांग्रेसी विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के बयान पर कोतवाली थाने में राजद्रोह व साजिश के मामले में केस दर्ज किया गया है। तभी से अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद जेल में बंद हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment