मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के नामांकन निरस्त करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, 3500 बच्चों से जुड़ा है मामला

---Advertisement---

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में इंटरमीडिएट छात्रों के नामांकन निरस्त करने का मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंच गया है। पी कालेज, बुंडू के छात्र राधा गोविंद मुंडा सहित अन्य छात्रों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर विश्वविद्यालय के आदेश को निरस्त करते हुए नामांकन लेने की मांग की है। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता श्रीकृष्ण पांडेय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने बताया कि रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध 13 कालेजों में 3500 छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसमें पांच सौ छात्रों का नामांकन कर लिया गया। लेकिन 14 अक्टूबर को रांची विश्वविद्यालय की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में सभी कालेजों में इंटरमीडिएट के लिए नामांकन और आवेदन को रद्द किया जाता है।

विश्वविद्यालय के आदेश से साढ़े तीन हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है, जबकि संवैधानिक रूप से उन्हें पढ़ाई करने का अधिकार है। प्रार्थियों की ओर से इसको लेकर विश्वविद्यालय को अभ्यावेदन भी दिया गया था। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में विश्वविद्यालय के आदेश को भेदभावपूर्ण, समानता के अधिकारों का हनन और नैसर्गिक न्याय का उल्लंघन बताया गया है। तीन अक्टूबर को हाई कोर्ट की खंडपीठ ने इससे संबंधित मनीष पटवारी की ओर से दाखिल जनहित याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है, वह छात्र नहीं है। खंडपीठ ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि इस मामले से प्रभावित छात्र उचित फोरम में अपनी समस्या को रख सकते हैं। इसके बाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment