high court news

हाईकोर्ट ने उपभोक्ता फोरम समेत अन्य आयोगों में वर्चुअल मोड में सुनवाई की व्यवस्था पर सरकार से मांगा जवाब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
हाईकोर्ट ने उपभोक्ता फोरम समेत अन्य आयोगों में वर्चुअल मोड में सुनवाई की व्यवस्था पर सरकार से मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उपभोक्ता फोरम एवं अन्य आयोग में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सरकार को नौ सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।


इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि उपभोक्ता फोरम समेत सभी न्यायाधिकरणों और आयोगों में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। ऑनलाइन सुनवाई होने से मामलों का निष्पादन तेजी से होगा और समय पर सुनवाई भी हो पाएगी। संबंधित पक्ष के लोग कहीं से भी सुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष रख सकेंगे। इस पर अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  Lalu Bail: पहली बार लगातार दो साल तक जेल में रहे लालू यादव, जानें किन प्रक्रिया से गुजरने के बाद होंगे रिहा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment