high court news

Ranchi/H Court: रांची और हजारीबाग में ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह के सील किए गए शोरूम को खोलने का निर्देश दिया हाईकोर्ट ने

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Oct, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 11
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: आरोपी कारोबारी विनय कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शराब घोटाले के आरोपी रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची और हजारीबाग स्थित सील किए गए शोरूम को खोलने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। 28 सितंबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नेक्सजेन के निदेशक विनय कुमार सिंह के रांची स्थित मिटोजेन, टाटा शोरूम और हजारीबाग स्थित नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम को सील कर दिया था। एसीबी की टीम ने चल रही तलाशी का हवाला देते हुए इन दोनों शोरूम को सील किया था। इसके खिलाफ विनय कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि एसीबी (जांच एजेंसी) को किसी की अचल संपत्ति जब्त करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

See also  Land dispute: हाईकोर्ट ने कहा- राहत बढ़ाने के लिए दाखिल करें आवेदन, पूर्व डीजीपी की पत्नी पूनम पांडेय से जुड़ा मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment