Civil Court News

हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में 11 आरोपियों की पेशी, बढ़ी हिरासत अवधि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jul, 2024
1 min read 1.2k views
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीएमएलए कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने भानु प्रताप प्रसाद, भामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी है। अगली पेशी 8 अगस्त को वीसी के माध्यम से ही की जाएगी। इस मामले में हेमंत सोरेन जमानत पर हैं।

See also  राजधानी का चर्चित संजय पाहन हत्याकांड में पत्नी समेत 8 पर आरोप तय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment