Civil Court News

टेंडर कमीशनः जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर सुनवाई 3 अगस्त को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेंडर कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। अगालत ने अगली सुनवाई की तारीख 3 अगस्त निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील ने बहस की। मामले में ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने शुक्रवार को ही जवाब दाखिल कर दिया गया था। पिछली सुनवाई में ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया था।

बता दें आलमगीर आलम ने 18 जुलाई को गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है। दाखिल याचिका में अपने आप को मामले में निर्दोष बताया गया है। ईडी ने उनको 15 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। यह गिरफ्तारी उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उसका नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदी मामले में किया गया है। इसी मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत नौ आरोपी जेल में है।

See also  Ranchi/Bail Reject: ब्लैकमेल कर महिला को होटल में बुलाकर बलात्कार करने के मामले में राहुल कुमार सिंह को नहीं मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment