high court news

कर्मचारी को विलंब से ग्रेच्युटी देने पर देना होगा दस फीसदी ब्याज, टाटा स्टील की याचिका खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि किसी कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया जाता है, तो नियोक्ता को दस प्रतिशत ब्याज देना होगा। ब्याज की गणना उस तिथि से की जाएगी, जिस तिथि से कर्मचारी को ग्रेच्युटी का भुगतान करना है। टाटा स्टील की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया था। इसके बाद कर्मचारी ने ग्रेच्युटी की राशि पर दस फीसदी ब्याज के लिए आवेदन दिया। कर्मचारी ने केंद्र सरकार की उस अधिसूचना का हवाला दिया जिसमें ग्रेच्युटी भुगतान नहीं किए जाने पर दस फीसदी साधारण ब्याज देने की बात कही गयी है।

See also  Masanjor Dam controversy: हाईकोर्ट ने कहा- सरकार नींद से जागे और अपने अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़े

टाटा स्टील लिमिटेड प्रबंधन ने जब ब्याज का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारी ने उप श्रमायुक्त के पास आवेदन दिया। उप श्रमायुक्त ने 19.08.2021 को प्रबंधन को ग्रेच्युटी की राशि 10,67,308 पर दस फीसदी साधारण ब्याज का भुगतान करने का आदेश टाटा स्टील प्रबंधक को दिया। प्रबंधन ने इसके खिलाफ अपील की। अपीलीय न्यायाधिकरण ने 14.3.2023 को आदेश जारी कर श्रमायुक्त के दस फीसदी ब्याज देने का आदेश बरकरार रखा। इसके बाद प्रबंधन ने हाईकोर्ट मे याचिका दायर की।

अपीलीय प्राधिकारी के आदेश में हस्तक्षेप नहीं

टाटा स्टील की ओर से अदालत को बताया गया कि ग्रेच्युटी की देय राशि पर 10 की दर से ब्याज का भुगतान करने का निर्देश अधिनियम 1972 की धारा 7 (3-ए) के प्रावधान के विपरीत है, क्योंकि अधिकतम ब्याज 10 की दर से दिया जा सकता है। दस फीसदी ब्याज अधिकतम है। इससे कम का ब्याज भी दिया जा सकता है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना कि अपीलीय प्राधिकारी का 10 की ब्याज दर बरकरार रखना सही है। और टाटा स्टील की याचिका खारिज कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment