high court news

Teacher Appointment: हाईकोर्ट ने पूछा- संस्कृत शिक्षकों के नियुक्ति कब निर्णय लेगी सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Teacher Appointment झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राज्य के गैर अनुसूचित जिलों में संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि जब इतिहास और नागरिक शास्त्र शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है, तो संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति कब फैसला लेगी।

अदालत ने इसकी पूरी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। इस संबंध में कविता शर्मा व प्रदीप पांडेय सहित अन्य की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

See also  खुद को कोर्ट समझते हैं LG वीके सक्सेना; सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- 3 दिनों तक लीपापोती की

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से उनके अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि पूर्व में कोर्ट ने गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि सोनी कुमारी मामले में पारा 64 में इन जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Judge Uttam Anand murder case: हाईकोर्ट ने कहा- अंधेरे में रखकर आरोप पत्र दाखिल करना दुखद, कहीं मर्डर अनएक्सप्लेन न बन जाए

जब इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया तो प्रार्थियों की ओर से अदालत में अवमानना याचिका दाखिल किया गया है। अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि 10 अक्टूबर 2021 को राज्य सरकार की ओर से एक आदेश जारी किया गया।

See also  Ranchi/Convict: स्कूल छोड़ने के बहाने सात की बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में अभियुक्त दोषी करार, कोर्ट 26 अगस्त को सुनाएगी सजा

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार गैर अनुसूचित जिलों में इतिहास और नागरिक शास्त्र के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार संस्कृत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के मामले में अभी तक निर्णय नहीं लिया है।

जबिक संस्कृत शिक्षकों की सारी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेएसएससी ने अगस्त 2019 में इनके नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है। इस पर राज्य सरकार की ओर से समय की मांग करते हुए कहा गया कि जल्द ही राज्य सरकार इनके नियुक्ति पर निर्णय लेगी। इस पर अदालत ने उनसे जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment