Supreme Court News

नौसेना से 10 महिला अधिकारियों को कार्यमुक्त करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: (Supreme Court) सुप्रीम कोर्ट ने स्थायी कमीशन देने की मांग कर रही (Navy) नौसेना की 10 महिला अधिकारियों को कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी। इन महिला अधिकारियों को 31 दिसंबर को कार्यमुक्त किया जाना है।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अवकाश पीठ ने नौसेना अधिकारियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने का संज्ञान लिया और अंतरिम राहत दी।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली दंगे के आरोपी दीपक तोमर को अदालत से मिली जमानत

वीडियो कांफ्रेंस से हुई सुनवाई पर पीठ ने कहा कि महिला अधिकारियों की याचिका पर केंद्र और नौसेना प्रमुख अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं और इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

See also  Mid Day Meal: 100 करोड़ का गबन करने वाले बिल्डर संजय तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ईडी

अदालत ने कहा कि हम मामले की सुनवाई 19 जनवरी को लंबित रिट याचिका के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हैं। इस बीच 18 दिसंबर (महिला अधिकारियों को कार्यमुक्त करने का) के आदेश पर अंतरिम रोक रहेगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment