high court news

Road Dispute: हाईकोर्ट से बोले एसएसपी- चार दिन में पूर्व की स्थिति बहाल कर देंगे

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Road dispute in Ranchi झारखंड हाईकोर्ट जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में गौरीशंकर नगर में रास्ता विवाद को लेकर वकील अमरेंद्र प्रधान की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान रांची के एसएसपी कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने अदालत को आश्वस्त किया कि चार दिनों में पूर्व की स्थिति बहाल कर दी जाएगी।

इसके बाद अदालत ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शपथपत्र के माध्यम से अदालत को सूचना देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरीशंकर नगर सेमर टोली पीसीसी पथ पर चारदीवारी का निर्माण कराने से वकील अमरेंद्र प्रधान का परिवार अपने घर में कैद हो गया है।

See also  चुनाव प्रचार के दौरान मास्क अनिवार्य करने की मांग पर हाईकोर्ट ने केंद्र व चुनाव आयोग से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः Court News: बेटा होने पर शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर टांगी से काटकर कर दी थी हत्या, तीन को आजीवन कारावास

रीता विनीता धोत्रे, मो सज्जाद, राजा, परदेसी नायक, जॉनी वाकर खान व अन्य पर पीसीसी पथ पर दीवार का निर्माण कर रहे हैं। प्रार्थी के घर के सामने से वाली सड़क पर दीवार बना दी गई है। इस कारण उनके मकान का मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो गया है और परिवार के सभी सदस्यों का मकान से बाहर आना-जाना बंद हो गया है।

अदालत को बताया गया कि इस मामले में निगम के उपनगर आयुक्त ने रांची के एसएसपी को पत्र भेजकर अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया था। इस मामले में दो दिसंबर को नगर निवेशक के निर्देश पर कनीय अभियंता ने भी स्थल जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें पीसीसी पथ पर कब्जा कर चारदीवारी बनाने की जानकारी हुई थी। इसके बावजूद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment