Civil Court News

Court News: बेटा होने पर शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर टांगी से काटकर कर दी थी हत्या, तीन को आजीवन कारावास

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Court News झारखंड के कोडरमा सिविल कोर्ट ने अमित हत्याकांड फैसला सुनाया है। अदालत ने टांगी से काट कर अमित की हत्‍या करने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। तीन साल पहले अमित को बेटा होने की खुशी में कुछ लोगों ने शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे थे। शराब के लिए पैसा न देने पर अमित की टांगी से काट कर हत्‍या कर दी गई थी।

लोक अभियोजक दिनेश चंद्रा ने बताया कि छह दिसंबर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) तरुण कुमार की अदालत ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इन पर 10- 10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र की थी।

See also  CM Defamation Case मानहानि मामले में सांसद निशिकांत दुबे को 26 को अदालत में हाजिर होने का आदेश

इसे भी पढ़ेंः Scam: कृषि विभाग के प्रमुख अभियंता राघवेंद्र सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

बेटा होने पर शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर करमा में अमित राम की हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। बेटा होने पर कुछ स्थानीय लोगों ने अमित से पार्टी के नाम पर शराब के लिए पैसे मांगे थे। इसको लेकर विवाद की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी। इसके बाद अमित राम पर टांगी से हमला कर उनकी हत्‍या कर दी गई थी।

तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में 10 सितम्बर 2018 को अमित राम को पुत्र हुआ था। इस पर वह अपने ससुराल करमा आए हुए था। इस दौरान कारु राम, सुधीर राम और छोटू राम ने बेटा होने की खुशी में अमित से पार्टी करने के लिए पैसे मांगे थे। इसको लेकर हुए विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने अमित राम को घर में घुसकर टांगी से हत्‍या कर दी थी। पुलिस तीनों को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

See also  निचली अदालत ने नहीं दी जमानत, कहा- पानी में तेज कार चलाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment