high court news

राहतः रांची के मान्या पैलेस सहित पांच बैंक्विट हॉल को सील करने पर रोक बरकरार, विस्तृत सुनवाई चार अगस्त को

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में रांची के मान्या पैलेस सहित पांच बैंक्विट हॉल को सील करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम का जवाब रिकॉर्ड पर नहीं होने के वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

इस दौरान प्रार्थियों की ओर से बैंक्विट हॉल में किसी प्रकार के व्यवसायिक कार्य नहीं करने की अंडर टेकिंग पर अदालत ने रांची नगर निगम की कार्रवाई स्थगित रखने के आदेश की अवधि बढ़ा दी है। इसको लेकर मान्या पैलेस सहित अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  Oxygen Shortage in Delhi: हाई कोर्ट ने कहा- प्राणवायु को बाधित करने वाले को हम लटका देंगे

याचिका में कहा गया है कि रांची नगर निगम की ओर से 22 जून 2021 को एक नोटिस जारी कर मान्या पैसेस सहित पांच बैंक्विट हॉल को सील करने की बात कही है, लेकिन प्रार्थियों को उक्त नोटिस नहीं मिला है। इसके अलावा नोटिस जारी करने में निगम की ओर से बैंक्विट हॉल रूल-2013 की प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया,  जहरीली शराब से मौत देने वालों को हो सकेगी फांसी तक की सजा

29 जून को सुनवाई के दौरान निगम के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह ने अदालत को बताया था कि इस मामले में निगम की नोटिस अखबार में प्रकाशित की गई थी। इसके अलावा प्रार्थियों को बैंक्विट हॉल के लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन में सुधार का पूरा मौका दिया गया था। लेकिन उन्होंने उसमें सुधार नहीं किया। इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले भी एक आदेश परित किया है।

See also  खनिज रॉयल्टी वापसी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

जिसके अनुसार लाइसेंस लेने के लिए नक्शा पास होना अनिवार्य है। लेकिन प्रार्थियों की ओर से आवेदन के साथ नक्शा नहीं दिया गया था। इसलिए निगम की ओर से बैंक्वेट हाल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। अदालत ने नगर निगम के आदेश को इस आधार पर स्थगित करने का आदेश दिया था कि प्रार्थियों ने वहां पर किसी प्रकार की कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं करने की अंडर टेकिंग दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment