मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RDBA: जिला बार संघ की बैठक में हंगामे के बीच कई प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

RDBA GB Meeting
---Advertisement---

Ranchi: RDBA रांची जिला बार एसोसिएशन की आमसभा में हंगामे के बीच कई एजेंडे सहमति से पास किए गए। गुरुवार को नए बार भवन की दूसरी मंजिल पर आयोजित आमसभा बैठक हुई। बैठक की शुरू होते ही वहां मौजूद कुछ वकीलों ने 19.38 लाख रुपये के गबन जांच का मुद्दा उठाया। इसके बाद अन्य वकीलों ने भी जांच की मांग और पैसा वापस करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

सभी अधिवक्ता एक साथ बोल रहे थे। जिसके चलते करीब 20 मिनट हंगामा होता रहा। इसके बाद महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हुए वकीलों से पूछा कि क्या आप लोगों को गबन की राशि वापस चाहिए या नहीं। इस पर वहां मौजूद वकीलों ने एक स्वर में कहा कि हां जितनी राशि का गबन हुआ उन सभी का पैसा वापस चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः Mid Day Meal: 100 करोड़ का गबन करने वाले बिल्डर संजय तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ईडी

इसके बाद वहां का माहौल शांत हुआ। आमसभा निवर्तमान महासचिव कुंदन प्रकाशन भी पहुंचे और गबन की सच्चाई रखते हुए कहा वह जांच को तैयार हैं। आमसभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित थे।

निम्नलिखित एजेंडे हुए पास
1- साल 2019-21 में हुए गबन का पैसा वापस लाया जाए
2- घोटाले करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज की जाए
3- एजेंडा को कोई निर्वाचित पदाधिकारी नहीं मानते या बाधा डालते है, तो मिसकंडक्ट की शिकायत बार काउंसिल को भेजा जाएगा
4- महासचिव द्वारा बनाई गई 24 उपसमिति का अनुमोदन हुआ
5- चैंबर आवंटन में गड़बड़ी की जांच
6- 1.49 करोड़ रुपये के पूर्व में हुए घोटाले पर प्राथमिकी हो, बार काउंसिल को पत्र लिखा जाएगा
महासचिव जब चाहे आमसभा को बुला सकते हैं
7- पूर्व में जो भी घोटाले हुए हैं, उसमें संलिप्त निर्वाचित सदस्यों पर सख्त कार्रवाई हो
8- 15 नवंबर 2011 के बार आवंटित चैंबर गड़बड़ी की जांच की जाएगी
9- बार में खाली पड़े चैंबर का एक कीमत निर्धारित कर लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा
जो वकील वकालतनामा का प्रयोग नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी
10- बार के सभी बैंक खातों नयी कमेटी का हस्ताक्षर नवीनीकरण
11- 2019-21 में गबन मामले की जांच सीआईडी से
12- अगली आमसभा 25 फरवरी 2022 को बुलाई जाएगी

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment