Civil Court News

Ranchi: यूट्यूबर अमित कुमार महतो को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 31 Oct, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: यूट्यूबर अमित कुमार महतो को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सोशल मीडिया पर आदिवासी महिला को अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर अमित कुमार महतो को झटका लगा है। सिविल कोर्ट रांची के एससी-एसटी मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया गांव निवासी अमित महतो को पुलिस ने मामले में 9 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। तब से जेल में है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एससी-एसटी थाना में कांड संख्या 70/2025 दर्ज है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि आरोप झूठे और राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए हैं। उनका कहना था कि उसने किसी समुदाय का अपमान करने का इरादा नहीं रखा था, बल्कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्तिगत विवाद में प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, विशेष लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पीड़िता और अन्य आदिवासी महिलाओं को अपमानित किया है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  सुनवाई के दौरान कोर्ट में रो पड़ीं रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार, जानें क्या है पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment