Civil Court News

रांचीः जमानत का मिसयूज करने के आरोपी को 22 दिन जेल में रहने के बाद मिली पुनः सशर्त जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांची: हत्या मामले के आरोपी नामकुम निवासी संजय नायक को मिली जमानत का मिस यूज करने के आरोप में 22 दिन जेल में रहना पड़ा। अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई पश्चात सशर्त स्वीकार किया। शर्त के तहत आरोपी को केस के ट्रायल पूरी होने तक प्रत्येक तारीख को कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी।

वह नामकुम कांड संख्या 215/2019 मामले में आरोपी है। उसमें उसको जमानत की सुविधा प्राप्त है। लेकिन मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित तारीख को कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसका बंध पत्र रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

See also  Ranchi: हत्या की कोशिश के जुर्म में हिन्दपीढ़ी के पांच युवकों को 10-10 साल की कैद और जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment