Civil Court News

Ranchi: आतंकी फैजान अंसारी से जुड़े मामले में एनआईए की ओर से गवाही जारी, 31वें गवाह की गवाही पूरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 03 06 at 4.57.06 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: आईएसआईएस से जुड़े मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी उर्फ फैज के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से विशेष अदालत में सबूत पेश किया जा रहा है। एनआईए की विशेष अदालत में मामले के 31वें गवाह के रूप में सुनील कुमार दांगी की गवाही कराई गई। गवाही के बाद बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह भी की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 जुलाई निर्धारित की है।

बता दें कि लोहरदगा निवासी फैजान अंसारी को एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जेल में बंद है। एनआईए के अनुसार फैजान पर आईएसआईएस आतंकियों से संपर्क रखने, देशविरोधी गतिविधियों को संचालित करने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, और देश के युवाओं को भड़काने जैसे गंभीर आरोप हैं।

See also  Life Imprisonment: 17 साल जेल में बंद आरोपियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जल्द करे अपील पर सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment