Ranchi: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फंसे सब इंस्पेक्टर रमेश भारती को अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार किया है। इससे उसकी मुश्किलें बढ़ गई है। आरोपी गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में सिमडेगा में पदस्थापित है। उसकी ओर से दाखिल याचिका पर बुधवार को सिविल कोर्ट रांची के प्रधान न्यायायुक्त की अदालत में हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने याचिकाकर्ता को याचिका खारिज कर दी।
पिछली सुनवाई में अदालत ने अभियोजन पक्ष को केस डायरी दाखिल करने को कहा गया था। उसने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 14 जुलाई को याचिका दाखिल की है। रांची में पढ़ाई कर रही छात्रा ने यौन शोषण के आरोप में महिला थाना में पिछले दिनों सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी अक्सर कार से छात्रा के हॉस्टल आता था और उसे पुंदाग स्थित एक फ्लैट में ले जाकर यौन संबंध बनाता था। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने मारपीट कर शादी से इनकार कर दिया।