Civil Court News

Ranchi: रिश्वत मामले में जेल में बंद गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया को झटका, जमानत याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: रिश्वत मामले में जेल में बंद गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया को झटका, जमानत याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया को जमानत देने से इनकार किया है। इससे उसकी मुश्किलें बढ़ गई है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पिछले दिनों अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई रांची की एसीबी शाखा ने 19 मार्च को 40 हजार 500 रुपए घूस लेते इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। आर्मी के आधारभूत संरचना का निर्माण देखने वाली कंपनी आईडीएसई के इंजीनियर साहिल रातुसरिया ने सिविल वर्क के बाद 27 लाख का बिल संबंधित कंपनी ने आईडीएसई को सौंपा था।

See also  Court News: बाल विवाह के दोषी को 10 साल की सजा

बतौर गैरिसन इंजीनियर इसे पास करने के एवज में 54 हजार की मांग की थी। बाद में 40500 रुपए घूस लेते हुए साहिल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इंजीनियर के नामकुम स्थित आवास से 80 लाख रुपये नकद मिले हैं। वहीं, उसके आवास से एक करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, 60 से 70 लाख रुपये के जेवरात व रुपयों के लेन-देन से संबंधित डायरी व कागजात भी मिले हैं। साहिल रातुसरिया भारतीय सुरक्षा अभियंता सेवा के तहत 2013-14 में इंजीनियर बना था।

CourtNews Desk

1,845 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment