Civil Court News

Ranchi/ Sentence: सेना के जवान अजय होरो को प्रेमिका की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, प्रयागराज से लाकर लापुंग में दिया था घटना का अंजाम

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Oct, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 12 की अदालत ने 18 अक्तूबर को प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश छिपाने के आरोप में दोषी करार सेना के जवान लापुंग थाना क्षेत्र के अकम रोमा गांव निवासी अजय होरो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियुक्त ने प्रेमिका की हत्या करके लाश को गांव के ही एक कुआं में डाल दिया था। घटना का अंजाम 9 अक्तूबर 2022 को दिया गया था। अभियुक्त प्रयागराज कैंट में पदस्थापन के दौरान वहीं साथ रहता था।

इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए उसने षड्यंत्र रचा और मृतका को अपने पैतृक गाँव ले आया। उसकी हत्या कर दी और उसके शव को निर्मल मुंडा के कुएँ में फेंक दिया था। लेकिन उस चाल में सफल नहीं हो सका। कुछ महीने बाद पुलिस ने अभियुक्त के पास से मृतका के आभूषणों (मोबाइल, पायल, मंगलसूत्र आदि) की बरामदगी के बाद उसे रिमांड पर लिया गया था। घटना को लेकर प्रयागराज कैंट में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस गवाही दर्ज कराई थी। आरोपी ने जांच अधिकारी को एक साल तक चकमा देता रहा। लेकिन उसके घर से बरामदगी जेवर के बाद हत्या की साजिश का राज खुला और सजा हुई।

See also  Ranchi/NIA: चार पुलिसकर्मियों के मौत के घाट उतारने में संलिप्त नक्सली रंथू उरांव को एनआईए ने लिया पुलिस रिमांड पर, कोर्ट ने दी अनुमति
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment