Civil Court News

रांची: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में इरबा के 6 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Aug, 2024
1 min read 1.2k views
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन की अदालत के आदेश पर जाली दस्तावेज का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी के इरादे से असली के तौर पर कागजात का उपयोग करने आरोप में 6 आरोपियों के खिलाफ ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उसमें ओरमांझी थाना अंतगर्त इरबा मदरसा मोहल्ला निवासी वारिस अहमद, शमशेर अहमद, अफजल अहमदन, शाहजहां अंसारी, असीमाम अंसारी एवं शकील अंसारी का नाम शामिल है।

इरबा निवासी इम्तियाज अंसारी ने धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप लगाते हुए इसी साल सीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया था। कोर्ट ने सुनवाई पश्चात शिकायतवाद को प्राथमिकी में तब्दील करने का आदेश ओरमांझी थाना प्रभारी को दिया था। अदालत के आदेश पर मामले में आईपीसी की धारा 323, 341, 324, 467, 468, 471, 506, 384, 386, 387, 120(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच अब सब-इंस्पेक्टर करेगा।

See also  Jharkhand News/H Court: जेलों में रिक्त पद 5 जनवरी तक हर हाल में भरें, हाईकोर्ट की सरकार को अंतिम चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment