Jharkhand

Ranchi: रेलवे स्टेशन के आस-पास जरूरतमंदों के बीच झालसा के सदस्य सचिव ने बांटे कंबल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: रेलवे स्टेशन के आस-पास जरूरतमंदों के बीच झालसा के सदस्य सचिव ने बांटे कंबल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर डालसा रांची ने शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों का झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने निरीक्षण किया और जरूरतमंदों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री बांटे। उन्होंने मौके पर कहीं कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमंदो के बीच कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा के निर्देश पर पूर्व में भी कम्बल का वितरण किया गया है और आगे भी किया जायेगा। समय-समय पर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि हमलोग आपके सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे। डालसा सचिव ने कहा कि ठंड में बाहर सो रहे लोगों को रैन बसेरा में स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण में उनके साथ , डालसा सचिव कमलेश बेहरा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बिजय कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  FSL में नियुक्ति का मामलाः तीन सप्ताह में जेपीएससी को भेजी जाएगी नियुक्ति की अधियाचना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment