high court news

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसो. का चुनाव गुरुवार को, 79 उम्मीदवार मैदान में, 1904 मतदाता

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसो. का चुनाव गुरुवार को, 79 उम्मीदवार मैदान में, 1904 मतदाता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को होगा। सात पदाधिकारी और नौ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 79 उम्मीदवारों के लिए 1904 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। हाई कोर्ट परिसर के ब्लाक एक में एसोसिएशन लाइब्रेरी में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिए वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह, एमके राय और विजय राय को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। मतदान के दौरान एडवोकेट एसोसिएशन या बार काउंसिल की ओर से जारी प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा।

मतदान केंद्र के पास प्रचार करने पर प्रतिबंध रहेगा। अधिवक्ताओं को ड्रेस में आकर मत डालने को कहा गया है। इसके अलावा मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने की मनाही होगी। पदाधिकारियों के पद के लिए शाम चार बजे के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए सात, महासचिव के लिए पांच, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए पांच, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए पांच, सह कोषाध्यक्ष के लिए सात और कार्यकारिणी के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Court News: साइबर ठगी मामले में अनुसंधान में नहीं मिले साक्ष्य, अदालत ने कविता शुक्ला को आरोपों से किया मुक्त, मिली न्याय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment