high court

Ranchi/Jhar HC: हाई कोर्ट ने गर्भवती नवविवाहिता की हत्या मामले में अब तक की कार्रवाई पर राज्य सरकार से किया जवाब तलब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट में पलामू के हुसैनाबाद में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार से पूछा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है। अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी सास एवं देवर के खिलाफ संबंधित कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुकी है। मामले में जांच पूरी कर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

See also  Ranchi: शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण करने के आरोप से सेना के अधिकारी बरी

बता दें कि नौ अक्टूबर 2024 को अखबार में छपी खबर पर हाई कोर्ट कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। पलामू के हुसैनाबाद के नवी नगर थाना क्षेत्र के दूधेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पलामू एसपी को पत्र लिखा था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस अब तक कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र में कहा गया था कि सूर्य देव साव के पुत्र सौरभ कुमार गुप्ता से उनकी बेटी मिकी कुमारी की शादी 20 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। एक अक्टूबर 2024 को उनके दामाद ने मिकी के भाई को फोन कर बताया कि वह डेहरी से मिकी कुमारी इलाज कराकर लौट रहे हैं, उन्हें हरिहरगंज पहुंचने को कहा था। जब वे पहुंचे तो उनकी पुत्री घर में मृत पड़ी थी। उनकी पुत्री चार माह की गर्भवती थी।

See also  रांचीः जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को झटका, अदालत ने राहत देने से किया इनकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment