high court news

Ranchi/Highcourt: मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ में शुक्रवार को मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी कारोबारी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी अमित अग्रवाल की ओर से बताया कि टी-स्टेट कंपनी से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह कंपनी में निदेशक भी नहीं है। उस कंपनी का निदेशक दिलीप घोष है।

ऐसे में उसे जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित दास और सौरव कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि जिस कंपनी ने सेना की कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद की है। उस कंपनी से का लाभ अमित अग्रवाल को मिलता है। वह कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का वेतन कैश में देता था। इस मामले में प्रार्थी का संलिप्तता है। इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जाए। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के बाद कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  Illegal construction: जमशेदपुर में अवैध निर्माण हटाए जाने से संबंधित मामले की सुनवाई High Court में अगले सप्ताह
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment