high court news

Ranchi: नगर निकाय चुनाव 4 महीने में पूरी तैयारी कर कराने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: नगर निकाय चुनाव 4 महीने में पूरी तैयारी कर कराने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को झारखंड में निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए, कोर्ट ने राज्य सरकार को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 4 महीने का समय दिया है। कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव के मद्देनजर अपडेटेड वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को देने को कहा है। साथ ही मुख्य सचिव को अगली सुनवाई में उपस्थित से छूट प्रदान की। अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी। यह अवमानना याचिका प्रार्थी रोशनी खलखो व अन्य की ओर से दाखिल की गई है।

See also  डायन कुप्रथाः हाईकोर्ट ने कहा- बदलनी होगी लोगों की मानसिकता, सरकार चलाए जागरूकता अभियान

कोर्ट ने एकल पीठ के तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। जिस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट भी अबतक नहीं मिल पाया है। जिससे कुछ देरी हो रही है। इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि ट्रिपल टेस्ट कराये बिना भी निकाय चुनाव कराया जा सकता है। राज्य सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं है। ऐसे में अवमानना का मामला चलाया जाए।

See also  Court News: शादीशुदा पुलिसवाला रह रहा था लिव-इन में, HC ने सेवा नियमों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला

बता दें कि प्रार्थी ने एकल पीठ के आदेश का पालन कराने की मांग की गयी है। एकल पीठ चार जनवरी 2024 को तीन सप्ताह के अंदर नगर निकाय चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी करने का आदेश सरकार को दिया था। इस संबंध में राज्य सरकार की अपील भी हाई कोर्ट की खंडपीठ से खारिज हो चुकी है और हाई कोर्ट की खंडपीठ ने भी एकल पीठ के आदेश को सही ठहराया है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment