Civil Court News

Ranchi: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत पर सुनवाई एक सितंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत पर सुनवाई एक सितंबर को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: अरगोड़ा-हरमू मार्ग पर 10 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गिरफ्तार आरोपी आदर्श राज उर्फ मोहित राज ने दूसरी बार जमानत की गुहार लगाते हुए न्यायायुक्त की अदालत में याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर न्यायायुक्त की अदालत में सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने एक सितंबर की तारीख निर्धारित की है। उसने जमानत की गुहार लगाते हुए 19 अगस्त को याचिका दाखिल की है। इसी मामले में घटना के दूसरे दिन न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल जमानत याचिका को सुनवाई पश्चात 13 अगस्त को खारिज कर दी गई थी।

See also  Court News: अर्जुन लिंडा हत्याकांड: दोषी विकास तिर्की को आजीवन कारावास, अदालत ने लगाया जुर्माना व मुआवजा

सड़क हादसे में एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो लोग इलाजरत है। हादसे के बाद एसयूवी(फॉर्च्यूनर)चालक आदर्श राज को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तब से वह जेल में है। घटना को लेकर चालक के खिलाफ अरगोड़ा थाना में हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य आरोप में कांड संख्या 164/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment