Civil Court News

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई अब 16 दिसंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई अब 16 दिसंबर को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर मानहानि के दीवानी मुकदमे में शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची के सब-जज-2 की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। यह मामला भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षकारों की ओर से हाजिरी दी गई। अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि मामले में अदालत ने पूर्व में दोनों पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन किसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हो सके। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 16 दिसंबर 2025 निर्धारित की है।

See also  सिविल कोर्ट परिसर में न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने किया झंडोत्तोलन

इस मुकदमे में ट्विटर और फेसबुक को भी प्रतिवादी बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 अगस्त 2020 को इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सांसद निशिकांत दुबे के साथ-साथ ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्यमंत्री की ओर से दाखिल इस वाद में तीनों प्रतिवादियों के खिलाफ लगभग 300 करोड़ रुपये का मानहानि दावा किया गया है। यह मामला झारखंड की राजनीति में चर्चित कानूनी विवादों में से एक है, जिसमें सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की वैधता और जिम्मेदारी को लेकर सुनवाई जारी है।

See also  Ranchi: आर्मी लैंड स्कैम केस में निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 3 दिसंबर को

CourtNews Desk

1,832 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment