Association

JSBC News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल: चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और BCI मेंबर पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 नवंबर को मतदान और नतीजे

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Oct, 2026
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JSBC News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल: चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और BCI मेंबर पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 नवंबर को मतदान और नतीजे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य पद के चुनाव के लिए आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम (Election Schedule) जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मतदान और चुनाव परिणामों की घोषणा 4 नवंबर 2026 को होगी। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं डोरंडा (रांची) में केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय (बंगला नंबर-8) में संपन्न होंगी।

चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम:

  • नामांकन फॉर्म की उपलब्धता: चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और BCI सदस्य पद के लिए नामांकन फॉर्म 14 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि: 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

  • प्रारंभिक सूची का प्रकाशन: स्क्रूटनी के बाद योग्य प्रत्याशियों की सूची 28 अक्टूबर 2026 को ही शाम 05:00 बजे जारी की जाएगी।

  • उम्मीदवारी वापसी (Withdrawal): 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

  • अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन: नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

  • मतदान एवं परिणाम: 04 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से चुनाव कराया जाएगा और मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

See also  Court News: हत्या में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को जमानत नहीं, भूमि विवाद में शंभू मुंडा हत्याकांड

स्थान:

झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय, बंगला नंबर 08, केंद्रीय विद्यालय के पास, डोरंडा, रांची।

CourtNews Desk

1,832 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment