Civil Court News

Ranchi: पत्नी के रहते छह बच्चों की मां से अवैध संबंध बनाता रहा, अदालत ने दोनों को सुनवाई सजा और जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Apr, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची की अदालत ने पत्नी के रहते छह बच्चों की मां से अवैध संबंध रखनेवाला पति नेपोलियन महली और उसकी चचेरी भाई छह बच्चों की मां सहोदरी देवी को दोषी पाकर सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह फैसला न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सुनाई है। अदालत ने दोनों के एक -एक साल की सजा सुनवाई है। घटना को लेकर नामकुम निवासी महिला आरती महली ने महिला थाना में 24 मार्च 2019 को अपने पति और चचेरी जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि 29 नवंबर 2017 को नेपोलियन से शादी हुई।

See also  चेक बाउंस मामले में सजा और जुर्माना का आदेश बरकरार, अपील खारिज

शादी के बाद पता चला कि मेरे पति का अवैध संबंध छह बच्चों की मां चचेरी भाभी सहोदरी से है। इसके बाद मारपीट करने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित की जाने लगी थी। महिला थाना में दो बार काउंसिल भी की गई थी। लेकिन हर बार नेपोलियन महली शर्त को तोड़ता रहा। पत्नी ने एक दिन दोनों को रंगे हाथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी थी। मामले में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी नामकुम थाना के तत्कालीन एएसआई पंकज कुमार यादव समेत पांच गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment