high court news

Ranchi/H Court: राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने हाईकोर्ट में बोला माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया जनवरी 2026 में कर ली जाएगी पूरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया अगले वर्ष जनवरी अर्थात् जनवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। इसके बाद चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई अगले साल मार्च में निर्धारित की। इस संबंध में कालेश्वर महतो ने याचिका दायर की है। याचिका में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया गया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि नियुक्ति के लिए अधियाचना कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गयी है। आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विज्ञापन भी निकाल दिया गया है। प्रार्थी का आग्रह पूरा हो गया है ऐसे में याचिका निष्पादित कर दी जानी चाहिए। इस पर अदालत ने कर्मचारी चयन आयोग से पूछा कि नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जाएगी। आयोग की ओर से बताया गया कि अगले वर्ष जनवरी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई अगले वर्ष मार्च में निर्धारित की।

See also  झारखंड में हो रहा बांग्लादेश से घुसपैठ, कुछ सालों में खुल गए 46 नए मदरसा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment