high court news

Ranchi/H Court: कुख्यात वैभव यादव को हाईकोर्ट से एक मामले में मिली जमानत, 50 से ज़्यादा मामलों में है आरोपी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने 50 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी कुख्यात वैभव यादव को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या से जुड़े एक मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में वैभव की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई। वैभव यादव की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने पक्ष रखा था। दाखिल याचिका पर सुनवाई पश्चात अदालत ने उसे 20-20 हज़ार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर ज़मानत प्रदान की। वैभव को जिस मामले में ज़मानत मिली है, वह धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या से जुड़ा है। रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की साल 2023 में धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में प्रिंस खान का नाम भी सामने आया था।

See also  Ranchi/H Court: सैप के जवानों को हटाने के मामले में प्रार्थियों को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने उनको हटाए जाने पर लगाई रोक
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment