high court news

Ranchi/H Court: स्थानीय निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट की सख्ती, उपस्थित हुए मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव, 10 सितंबर को अगली सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से टल रहे स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई। रोशनी खलखो द्वारा दायर याचिका पर जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत के आदेश के आलोक में राज्य के मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव कोर्ट में उपस्थित हुए। इस दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूछा कि अब तक आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। जस्टिस सेन ने कहा कि “कोर्ट के आदेश का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया गया है। कोर्ट के आदेश को मजाक बना दिया गया है। चार महीने में प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी केवल टालमटोल की जा रही है। बताइए क्यों न आप पर अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए।”

See also  अवैध संबंध छुपाने में युवती का सिर काटा, अब पति-पत्नी दोषी करार; 30 नवंबर को सजा का ऐलान

मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव ने अदालत को बताया कि चुनाव की तैयारी कर ली गई है, केवल कुछ प्रक्रियाएं शेष हैं। उन्होंने कोर्ट से समय की मांग करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने क्षमा भी मांगी। अदालत ने अधिकारियों को समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को निर्धारित की है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी होंगी कि राज्य सरकार कोर्ट के आदेश के अनुरूप नगर निकाय चुनाव को लेकर क्या ऐलान करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment