Civil Court News

Ranchi: घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी समेत चार आरोपियों से ईडी करेगी 18 से 22 नवंबर तक पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी समेत चार आरोपियों से ईडी करेगी 18 से 22 नवंबर तक पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: ईडी टीम पांच दिनों तक घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिक समेत चार आरोपियों से पूछताछ करेगी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद चारों आरोपियों को ईडी सोमवार को अपने साथ पूछताछ के लिए ले जाएगी। पांच दिनों की पूछताछ के बाद पुन: अदालत में 22 नवंबर को पेश किया जाएगा। इससे पूर्व शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में ईडी की ओर से पूछताछ के लिए सात दिनों की पुलिस रिमांड का आवेदन दिया गया। जिस पर ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बहस की। सुनवाई पश्चात अदालत ने पांच दिनों की अनुमति प्रदान की।

See also  High Court News: प्रोबेट केस में 10% कोर्ट फीस अवैध: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिकतम 3 लाख शुल्क

कोलकाता से गिरफ्तार दो बांग्लदेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी के साथ भारतीय नागरिक पिंटू हलधर एवं पिंकी बासु मुखर्जी से ईडी पूछताछ करेगी। बता दें कि ईडी ने घुसपैठ पर प्रहार करते हुए बुधवार को कोलकाता से चारों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने रॉनी और समीर के नाम पर बने फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किया है। दोनों नाम बदल कर भारत में रह रहा है। पूछताछ में दोनों ने खुद को बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी रांची पहुंची है।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment